जंगपुरा
सराय काले खां
न्यू अशोक नगर
आनंद विहार
साहिबाबाद
गाज़ियाबाद
गुलधार
दुहाई
दुहाई डिपो
मुराद नगर
मोदी नगर साउथ
मोदी नगर नॉर्थ
मेरठ दक्षिण
शताब्दी नगर
बेगमपुल
मोदीपुरम
जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन पर ट्रेन स्टैबलिंग और रखरखाव के लिए स्टैबलिंग यार्ड, परिचालन नियंत्रण केंद्र, कार्यालय परिसर और आवासीय टावर भी होंगे।
सुगम पहुंच के लिए जंगपुरा स्टेशन को दक्षिणी दिल्ली में मथुरा रोड से जोड़ा जा रहा है। इस प्रक्रिया में एनसीआरटीसी द्वारा मथुरा रोड से जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन की ओर जाने के लिए चार लेन कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के कारण आश्रम, महारानी बाग, निजामुद्दीन और जंगपुरा के निवासी ट्रैफिक जाम में फंसे बिना आसानी से आरआरटीएस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सराय काले खां आरआरटीएस कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है। मल्टी–मोडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) को ध्यान में रखते हुए यह स्टेशन रणनीतिक रूप से दिल्ली मेट्रो स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और वीर हकीकत राय आईएसबीटी के नजदीक स्थित है। यह आवाजाही के इन तरीकों के बीच निर्बाध इंटरमॉडल एकीकरण प्रदान करेगा।
यह स्टेशन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले चरण के सभी 3 प्राथमिकता वाले आरआरटीएस कॉरिडोर (दिल्ली–पानीपत, दिल्ली–एसएनबी–अलवर और दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ) यहां मिलेंगे। इंटरऑपरेबिलिटी यात्रियों को ट्रेन बदलने की परेशानी के बिना एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर तक यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी।

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण पहले से क्रियाशील न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के करीब किया जा रहा है, जिनके बीच की दूरी महज 100 मीटर है। दोनों को एकीकृत करने के लिए एनसीआरटीसी एक FOB प्रदान करेगा। यह एफओबी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल को आरआरटीएस स्टेशन के कॉन्कोर्स लेवल के नीचे के फ्लोर से जोड़ेगा।
आस–पास के क्षेत्रों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और स्टेशन तक पहुंच प्रदान करने के लिए एनसीआरटीसी इस स्टेशन पर दो और एफओबी का निर्माण कर रहा है। आरआरटीएस स्टेशन के एक तरफ जहाँ एक एफओबी चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के आसपास के इलाकों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा वहीँ दूसरी ओर, न्यू अशोक नगर के निवासियों के लिए प्राचीन शिव मंदिर के पास एक एफओबी बनाया जाएगा।

आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन सबसे व्यस्त कम्यूटर ट्रांजिट हब में से एक होगा क्योंकि यह दो मेट्रो लाइनों, एक रेलवे स्टेशन और दो आईएसबीटी – एक दिल्ली की ओर और दूसरा कौशाम्बी में (यूपी की तरफ) की सेवा करने वाले मेट्रो स्टेशन से घिरा हुआ है ।
यात्रियों की सुविधा के लिए, इस स्टेशन पर तीन लिफ्ट (एक प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए और दो मेट्रो से कनेक्ट करने के लिए), पांच एस्केलेटर (तीन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए और दो मेट्रो से कनेक्ट करने के लिए) और दो प्रवेश / निकास द्वार प्रदान किए जाएंगे। एक प्रवेश द्वार चौधरी चरण सिंह मार्ग की ओर होगा और दूसरा आनंद विहार रेलवे स्टेशन की ओर ।

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन वसुंधरा आवासीय सेक्टरों के पास एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब होगा। स्टेशन में तीन प्रवेश/निकास द्वार होंगे; एक यूपीएसआरटीसी साहिबाबाद बस डिपो में, दूसरा प्रवेश/निकास द्वार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र/साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को पहुंच प्रदान करेगा, और तीसरा गेट वसुंधरा में विभिन्न आवासीय क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए होगा। यह आवागमन फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करके प्रदान की जाएगी और साहिबाबाद के डीएमआरसी चरण 3 विस्तार के प्रस्तावित स्टेशन के साथ एकीकरण का प्रावधान होगा।

गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन मेरठ तिराहे के पास स्थित है। यह स्टेशन भविष्य के आरआरटीएस मार्गों के लिए एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में कार्य करेगा और मेट्रो के साथ एक्सचेंज सुविधाएं भी होंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुर्जा और हापुड़ के लिए आरआरटीएस के भविष्य के मार्ग मुख्य गाजियाबाद स्टेशन से बाहर निकलेंगे।

गुलधार आरआरटीएस स्टेशन गाजियाबाद के राज नगर, राज नगर एक्सटेंशन, संजय नगर और नीति नगर के निवासियों के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा। भूतल पर दो प्रवेश और निकास द्वार होंगे, जिनमें सार्वभौमिक पहुंच का प्रावधान होगा। ट्रैफिक के सुचारू आवागमन के लिए सर्विस रोड से भी एंट्री और एग्जिट का प्रावधान होगा।

दुहाई डिपो में आरआरटीएस कॉरिडोर का ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर होगा। दुहाई डिपो में प्रशासनिक भवन अत्याधुनिक तकनीक के साथ–साथ विभिन्न आधुनिक प्रणालियों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, सिम्युलेटर रूम, केंद्रीय कार्य और विभिन्न उपकरण कक्षों से सुसज्जित होगा।

मुरादनगर आरआरटीएस स्टेशन पर सार्वभौमिक पहुंच के प्रावधान के साथ भूतल पर दो प्रवेश और निकास द्वार होंगे। ट्रैफिक के सुचारू आवागमन के लिए सर्विस रोड से ही एंट्री और एग्जिट का प्रावधान होगा। स्टेशन का मुरादनगर बस स्टेशन के साथ निर्बाध एकीकरण होगा।

मोदी नगर नॉर्थ में ग्राउंड लेवल पर मेन रोड के दोनों तरफ एंट्री और एग्जिट गेट होंगे, ताकि सड़क के दोनों तरफ से सुविधाजनक पहुंच मिल सके। स्टेशन पर ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स लेवल और प्लेटफॉर्म लेवल तक जाने के लिए सीढ़ियों के साथ 2-2 एस्केलेटर और 1-1 लिफ्ट की व्यवस्था होगी।

मेरठ दक्षिण आरआरटीएस स्टेशन आरआरटीएस के साथ–साथ मेरठ मेट्रो की सेवाएं प्रदान करेगा। यह स्टेशन मेरठ एक्सप्रेस–वे केपास बनाया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश और निकास द्वार यात्रियों की पहुंच को आसान बनाएंगे। मेरठ मेट्रो सेवा मेरठसाउथ स्टेशन से शुरू होकर मोदीपुरम तक जाएगी।

शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन आसपास रहने वाले लोगों और इस क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वालों की आवाजाही को आसान बनाएगा। इस स्टेशन से दिल्ली और मोदीपुरम की ओर जाना सुविधाजनक हो जाएगा। स्टेशन आरआरटीएस ट्रेनों के साथ मेरठ मेट्रो की सेवाएं प्रदान करेगा। इस स्टेशन पर सड़क के दोनों ओर दो एंट्री–एग्जिट गेट होंगे।

बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन एक भूमिगत स्टेशन है जो मेरठ में RRTS ट्रेनों के साथ स्थानीय मेरठ मेट्रो को भी सेवा प्रदान करेगा।बेगमपुल मेरठ का बिजनेस सेंटर है इसीलिए बेहतर आवागमन के लिए स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु चार एंट्री–एग्जिट गेट होंगे।
पहला एंट्री–एग्जिट गेट मेरठ के मुख्य बाजार आबू लेन की ओर होगा। दूसरा मेरठ के लाल कुर्ती मार्केट को स्टेशन से जोड़ेगा। तीसरा प्रवेश द्वार जीरो माइल से कनेक्ट होगा और चौथा जीरो माइल के दूसरी तरफ कनेक्ट होगा।
We use cookies to improve your experience on our site. By using our site, you consent to cookies.
Manage your cookie preferences below:
Essential cookies enable basic functions and are necessary for the proper function of the website.