प्रतीक्षा समय एवं अधिक इंटरचेंज (बदलाव) सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में प्रमुख बाधाएं हैं। यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु नमो भारत के तीनों कॉरिडोर को इंटरऑपरेबल बनाया गया है।
चरण-1 के अंतर्गत विकसित किए जा रहे तीनों कॉरिडोर, अर्थात:
दिल्ली स्थित सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर एकत्रित होंगे। इससे यात्री बिना ट्रेन बदले एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर तक यात्रा कर सकेंगे।
निम्नलिखित कॉरिडोर भविष्य के चरणों में विकसित किए जाएंगे:
| दिल्ली- फरीदाबाद- बल्लभगढ़-पलवल |
| गाजियाबाद-खुर्जा |
| दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक |
| गाजियाबाद-हापुड़ |
| दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत |
नमो भारत नेटवर्क विश्वस्तरीय, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली यात्री परिवहन सेवाएं प्रदान करता है, जिससे क्षेत्र में यात्रियों के यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आती है। यह उच्च गति (160 किमी/घंटा) तथा उच्च आवृत्ति (प्रारंभ में प्रत्येक 15 मिनट में ट्रेन) के संचालन पर आधारित है।
नॉन-स्टॉप यात्रा के लिए अपनाई गई तकनीक 100 किमी की दूरी को लगभग 45–50 मिनट में तय करने में सक्षम है। परियोजना के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है, जिससे सभी श्रेणी के यात्रियों की आवश्यकताओं की पूरा किया ।
इस नेटवर्क की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि भारतीय रेलवे, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT), हवाई अड्डों तथा दिल्ली मेट्रो के साथ निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

82 किमी लंबा दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से होकर गुजरता है, जो दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है।
यह कॉरिडोर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा इस मार्ग पर नियोजित विभिन्न टाउनशिप एवं आर्थिक गतिविधियों के केंद्रों को आपस में जोड़ने में सहायक है।

हरियाणा एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों से होकर गुजरने वाला यह कॉरिडोर गुरुग्राम से अलवर के बीच पूरे क्षेत्र को लाभान्वित करेगा। साथ ही, यह दिल्ली एवं गुरुग्राम से मानेसर, बावल एवं नीमराणा क्षेत्रों की बड़ी संख्या में यात्रा करने वाले यात्रियों की उत्पादकता में वृद्धि करेगा।
यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से प्रारंभ होकर मुनिरका, एयरोसिटी होते हुए गुरुग्राम, सोतानाला एवं रेवाड़ी के माध्यम से राजस्थान के अलवर तक पहुंचेगा।

यह कॉरिडोर दिल्ली से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा राज्य के सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत एवं करनाल जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने का लक्ष्य रखता है।
यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से शैक्षणिक एवं आतिथ्य संस्थानों की अधिकता के लिए जाना जाता है। नमो भारत इस क्षेत्र में विकास एवं क्षेत्रीय प्रगति का उत्प्रेरक सिद्ध होगा।
यह कॉरिडोर न केवल यात्रा समय में कमी लाएगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में पर्यावरणीय एवं आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित करेगा।
यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की आधिकारिक वेबसाइट है।
We use cookies to improve your experience on our site. By using our site, you consent to cookies.
Manage your cookie preferences below:
Essential cookies enable basic functions and are necessary for the proper function of the website.