Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

अवलोकन

नमो भारत क्या है?

नमो भारत एक अत्याधुनिक, उच्च गति, उच्च क्षमता वाली क्षेत्रीय रेल सेवा है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों एवं कस्बों को तेज, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु विकसित किया गया है।

नमो भारत – परिचय

नमो भारत एक नई, समर्पित, उच्च गति, उच्च क्षमता एवं आरामदायक यात्री रेल सेवा है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ती है।

यह मेट्रो प्रणाली से भिन्न है, क्योंकि यह अपेक्षाकृत लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कम स्टॉपेज एवं अधिक गति के साथ सेवा प्रदान करती है।

यह पारंपरिक रेलवे से भी भिन्न है, क्योंकि यह समर्पित कॉरिडोर पर उच्च गति के साथ विश्वसनीय, उच्च आवृत्ति एवं पॉइंट-टू-पॉइंट क्षेत्रीय यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराती है।

प्रमुख विशेषताएं

मेट्रो की तुलना में लगभग 3 गुना तेज

90 किमी/घंटा
डिजाइन गति
60 किमी/घंटा
संचालन गति
32 किमी/घंटा
औसत गति

पृष्ठभूमि

वर्ष 2005 में, योजना आयोग ने आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बहु-मोडल परिवहन प्रणाली विकसित करने हेतु एक कार्यबल का गठन किया।

इस योजना को एनसीआर-2032 के एकीकृत परिवहन योजना में सम्मिलित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय स्थानों को जोड़ने के लिए नमो भारत पर विशेष बल दिया गया।

कार्यबल ने कुल 8 कॉरिडोर की पहचान की तथा उनमें से तीन कॉरिडोर—

  • दिल्ली–मेरठ
  • दिल्ली–पानीपत
  • दिल्ली–अलवर
    का प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वयन हेतु चयन किया गया है ।

मार्च 2010 में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) ने विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) एवं व्यवहार्यता अध्ययन के लिए:

  • दिल्ली–मेरठ एवं दिल्ली–पानीपत कॉरिडोर हेतु M/s Delhi Integrated Multi-Modal Transit System तथा
  • दिल्ली–अलवर कॉरिडोर हेतु M/s Urban Mass Transit Company Limited को नियुक्त किया।

कॉरिडोर

चरण-1 के अंतर्गत विकसित किए जा रहे कॉरिडोर

अन्य प्रस्तावित कॉरिडोर