Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

कम्यूटर केंद्रितता

बहु- मॉडल एकीकरण

एनसीआरटीसी ने नमो भारत नेटवर्क को अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के साथ निर्बाध रूप से जोड़ने हेतु बहु-मॉडल एकीकरण की पहल की है। यह ‘यात्री प्रथम’ दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत नमो भारत स्टेशनों को भारतीय रेलवे, मेट्रो स्टेशनों, हवाई अड्डों तथा बस डिपो के साथ, जहाँ संभव हो, एकीकृत किया जा रहा है।

जन परिवहन प्रणालियों के इस बहु-मॉडल एकीकरण से एक व्यापक नेटवर्क का निर्माण होगा, जिससे यात्री संख्या में वृद्धि होगी तथा इन पूंजी-गहन परियोजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होगी।

एनसीआरटीसी द्वारा यह एकीकरण वॉकवे, लिफ्ट, एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज एवं अंडरपास जैसी सुविधाओं के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्य विशेषताएं

आर्थिक गतिविधियों
में वृद्धि

नमो भारत जैसे तेज, सुविधाजनक एवं किफायती परिवहन साधन क्षेत्र में आवागमन एवं विकास के स्वरूप को परिवर्तित करने की क्षमता रखते हैं। यात्रा समय में कमी से क्षेत्र की समग्र उत्पादकता में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
में संतुलित आर्थिक विकास

बेहतर कनेक्टिविटी के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे पूरे क्षेत्र में संतुलित आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों में नए शहरों एवं कस्बों के विकास को प्रोत्साहित करेगा तथा बहु-केंद्रित विकास को बढ़ावा देगा।

रोजगार के अवसरों
तक बेहतर पहुंच

नमो भारत नेटवर्क के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसरों तक अधिक तेज, सुलभ एवं सुविधाजनक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना के लाभ

नमो भारत परियोजना वर्तमान में कठिन प्रतीत होने वाली आवागमन दूरी के बीच नए बाजारों एवं अवसरों के द्वार खोलेगी। यह वर्तमान यात्रियों की यात्रा स्थितियों में भी सुधार लाएगी। तेज यात्रा सुविधा के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा संस्थानों तक पहुंच प्राप्त होगी तथा मनोरंजन संबंधी यात्राएं अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनेंगी।

यात्रा लागत एवं समय
में बचत

नमो भारत के रूप में उपलब्ध तीव्र परिवहन सुविधा लोगों के समय की बचत करेगी, जिससे वे अधिक उत्पादक कार्यों में समय व्यतीत कर सकेंगे। किफायती दरों पर उपलब्ध यह सेवा यात्रियों के व्यय को कम करेगी, जिससे उनकी आय में बचत बढ़ेगी एवं जीवन स्तर में सुधार आएगा।

ऊर्जा खपत
में कमी

नमो भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं का अधिकांश भाग नवीकरणीय स्रोतों से पूरा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, नमो भारत के डिपो एवं स्टेशन भवनों पर सौर ऊर्जा पैनल भी स्थापित किए जा रहे हैं।

कम उत्सर्जन

नमो भारत परियोजना ‘दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु व्यापक कार्ययोजना तथा ‘दिल्ली में यातायात भीड़-भाड़ कम करने हेतु उच्च स्तरीय समिति’ की सिफारिशों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली, कम भूमि उपयोग एवं उच्च वहन क्षमता के साथ, क्षेत्र में प्रदूषण को उल्लेखनीय रूप से कम करने में सहायक होगी।

बेहतर सुरक्षा

भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या विश्व में सर्वाधिक होने के कारण सड़क परिवहन अपेक्षाकृत असुरक्षित माना जाता है। नमो भारत, एक रेल-आधारित परिवहन प्रणाली होने के कारण, अत्याधुनिक नियंत्रण एवं संचालन प्रणालियों से युक्त है, जो यात्रियों को सुरक्षित एवं विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करती है।

सड़क जाम
में कमी

रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम प्रति घंटे अन्य परिवहन साधनों की तुलना में अधिक संख्या में यात्रियों को परिवहन करने में सक्षम है। नमो भारत, सड़क से रेल की ओर यातायात के बड़े हिस्से को स्थानांतरित कर, सड़कों पर दबाव को कम करेगा तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राजमार्गों पर भीड़-भाड़ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।