जियो-फेंसिंग आधारित उपस्थिति सूचना मोबाइल ऐप (Geofencing Based Attendance Information Mobile App)
GATI, एनसीआरटीसी टीम द्वारा विकसित एक इन-हाउस आईटी टूल है, जिसका उपयोग विभिन्न स्थानों पर तैनात मानव संसाधन एवं संसाधनों के कुशल प्रबंधन हेतु किया जाता है।
यह एप्लिकेशन जियो-फेंसिंग तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम पर आधारित है, जो कर्मचारियों को साइट, कार्यालय अथवा घर से उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है।
यह एक टचलेस उपस्थिति प्रणाली उपलब्ध कराता है तथा बायोमेट्रिक सिस्टम से संबंधित चुनौतियों को दूर करता है। गति एप्लिकेशन के लिए एनसीआरटीसी को कॉपीराइट पंजीकरण भी प्राप्त हुआ है।