Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

बहु-विषयक समन्वय

BIM (बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग) एक बुद्धिमान 3D मॉडल-आधारित प्रक्रिया है, जो आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग एवं निर्माण (AEC) पेशेवरों को भवन एवं अवसंरचना की योजना, डिजाइन, निर्माण एवं प्रबंधन अधिक प्रभावी ढंग से करने हेतु आवश्यक उपकरण एवं अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।

इसमें विभिन्न BIM सॉफ्टवेयर की सहायता से सभी घटकों को 3D में मॉडल किया जाता है तथा एक एकल डेटाबेस (BIM मॉडल) में आर्किटेक्चर, स्ट्रक्चर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग एवं फायर सेफ्टी (MEPF) आदि सभी विषयों की जानकारी एकीकृत होती है।

इस मॉडल का उपयोग ड्रॉइंग्स, BOQ (Bill of Quantities), रिपोर्ट्स आदि तैयार करने के लिए किया जाता है। इस सहयोगात्मक (Collaborative) वातावरण में कार्य करने से यह सुनिश्चित होता है कि डिजाइन विकास नवीनतम उपलब्ध जानकारी के आधार पर किया जाए। उदाहरण स्वरूप, MEPF सेवाओं का डिजाइन आर्किटेक्चरल BIM मॉडल के आधार पर तैयार किया जाता है, जिससे आर्किटेक्चरल एवं संरचनात्मक डेटा की विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।

वर्तमान में, सभी नमो भारत स्टेशनों का डिजाइन एवं विकास BIM प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।