राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना, उन्हें टिकाऊ, तीव्र, विश्वसनीय, सुरक्षित, आरामदायक, कुशल एवं सतत परिवहन समाधान प्रदान करना, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके।
एनसीआरटीसी का लोगो दो प्रमुख तत्वों से मिलकर बना है – ‘एनसीआरटीसी’ शब्द-चिह्न तथा पोल्का डॉट्स से निर्मित एक तीर।
यह पोल्का डॉट्स विभिन्न सरकारों, संस्थानों एवं नागरिकों के एक साझा उद्देश्य – बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से संतुलित एवं सतत क्षेत्रीय विकास – हेतु एक साथ आने का प्रतीक हैं।
ये दोनों तत्व मिलकर एक गतिशील ‘तीर’ का रूप प्रस्तुत करते हैं, जो गति, प्रगति की दिशा में अग्रसरता तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार का प्रतीक है।