फोटो प्रदर्शनी ‘सितारे नमो भारत में’

Photo Exhibition ‘Sitaare Namo Bharat Mein’

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर, एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर विविध कलाकारों द्वारा क्यूरेट की गई एक अनूठी फोटो प्रदर्शनी ‘सितारे नमो भारत में’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनसीआरटीसी के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।