NCRTC स्थापना दिवस 2026

उत्साह, प्रतिभा और एकजुटता से सजे NCRTC स्थापना दिवस समारोह 2026 एवं टैलेंट क्वेस्ट फिनाले ने संगठन की उपलब्धियों और टीम भावना को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया। यह अवसर विकसित भारत के निर्माण में हमारे निरंतर योगदान, समर्पण और सामूहिक संकल्प का प्रेरणादायक उत्सव रहा।
माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया और यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, निर्बाध मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी तथा उन्नत तकनीकों का अनुभव लिया। उन्होंने नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने के साथ-साथ दुहाई डिपो और NCRTC के उत्कृष्टता केंद्र ‘अपरिमित’ का भी दौरा किया। […]