Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

नमो भारत दिवस 2025

Namo Bharat Day 2025

एनसीआरटीसी ने लोगों के लिए नमो भारत सेवाओं की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नमो भारत दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में माननीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला भी उपस्थित थे। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

माननीय राज्य मंत्री ने नमो भारत सिग्नेचर ट्यून का शुभारंभ किया, जिससे भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय ट्रेन को एक विशिष्ट संगीतमय पहचान मिली। इस अवसर पर वार्षिक एनसीआरटीसी पुरस्कार समारोह का भी आयोजन किया गया, जहाँ कर्मचारियों को वर्ष के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मध्य रेलवे सांस्कृतिक संघ के सहयोग से पश्चिम रेलवे ललित कला एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा “व्हेन म्यूजिक डांस्ड- द आर.डी. बर्मन सागा” नामक एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

हाल के पोस्ट

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक

Read More »

एनसीआरटीसी ने एनएनआरएल के साथ किया समझौता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनएनआरएल) के साथ 110 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव सोलर

Read More »

NCRTC स्थापना दिवस 2026

उत्साह, प्रतिभा और एकजुटता से सजे NCRTC स्थापना दिवस समारोह 2026 एवं टैलेंट क्वेस्ट फिनाले ने संगठन की उपलब्धियों और

Read More »

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया और यहां

Read More »