NCRTC ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर ‘नमो भारत’ सेवाओं के माध्यम से ब्लू डार्ट के मौजूदा पिकअप और डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में एक्सप्रेस पार्सल की आवाजाही को सुगम बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस पहल के तहत, दोनों संगठन प्रस्तावित सेवा की व्यावहारिकता का आकलन करने के लिए परिचालन आवश्यकताओं, अपेक्षित पार्सल मात्रा, स्टेशन सुविधाओं और अन्य पहलुओं का अध्ययन करेंगे। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य नमो भारत के बुनियादी ढांचे के कुशल उपयोग के माध्यम से शहरी कार्गो परिवहन (ई-कॉमर्स खेप और अन्य कार्गो) के लिए एक टिकाऊ लॉजिस्टिक्स मॉडल विकसित करना है।