माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने माननीय प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। उनके साथ आवास एवं शहरी मामलों के सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने सराय काले खान नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी के निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।




इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने सराय काले खान से दुहाई डिपो स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और ट्रेनों की यात्री-केंद्रित सुविधाओं का अनुभव किया। श्री गोयल ने भारत की पहली नमो भारत परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करने और बहुकेंद्रित शहरी विकास को बढ़ावा देने में कॉरिडोर की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी चर्चा की गई।