Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन

हाल ही में 14 सितम्बर से एनसीआरटीसी में आज़ादी के अमृत महोत्सव में मनाये जा रहे हिंदी पखवाड़े का शुभारम्भ प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार सिंह द्वारा पखवाड़े के उद्घाटन एवं उदबोधन के साथ हुआ।
इस पखवाड़े के दौरान एनसीआरटीसी के मुख्यालय एवं प्रोजेक्ट कार्यालयों में हिंदी निबंध व टिप्पणी, प्रारूप लेखन व हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, राजभाषा कार्य आदि कार्यक्रमो व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे निगम के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह 30 सितम्बर को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रबंध निदेशक द्वारा पुरस्कार वितरित किये जाने से शुरू हुआ। इसके उपरान्त कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमे प्रसिद्ध कवियोँ ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की और निगम कार्यालय तालियों एवं ठहाकों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम का उदबोधन करते हुए प्रबंध निदेशक, श्री विनय कुमार सिंह जी ने सभी से हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने, जन-जन में हिन्दी भाषा के प्रयोग एवं उत्थान के लिए अपना विशेष योगदान देने की अपील की।

हाल के पोस्ट

एआईआईबी के अध्यक्ष का नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की अध्यक्ष सुश्री जू जियायी ने एआईआईबी के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली-मेरठ नमो

Read More »

माननीय प्रधानमंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के शेष खंडों का उद्घाटन किया

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष खंडों, सराय काले खान से न्यू अशोक नगर

Read More »

खेल प्रतियोगिता 2026

एनसीआरटीसी ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अनेकों गतिविधियाँ शामिल थीं। एनसीआरटीसी के अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों

Read More »