एआईआईबी के अध्यक्ष का नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

President of AIIB visits Namo Bharat corridor

एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की अध्यक्ष सुश्री जू जियायी ने एआईआईबी के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल के नेतृत्व में एनसीआरटीसी की टीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यात्रा की शुरुआत सराय काले खान नमो भारत स्टेशन से हुई, जहां एआईआईबी के अध्यक्ष को भारत की पहली आरआरटीएस (नमो भारत) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें परियोजना का संक्षिप्त विवरण, उपयोग की गई उन्नत प्रौद्योगिकियां और इसकी नवोन्मेषी पहलों को रेखांकित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेन में सवार यात्रियों से भी बातचीत की और नमो भारत में यात्रा करने के उनके अनुभव के बारे में जाना। उन्होंने यह भी जाना कि कैसे इसने यात्रा के समय को काफी कम कर दिया है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »