नमो भारत ट्रेनों में चयनात्मक दरवाजा खोलने हेतु पुश बटन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे प्रत्येक स्टेशन पर सभी दरवाजों को खोलने की आवश्यकता नहीं होती और ऊर्जा की बचत होती है।
इन ट्रेनों में अत्याधुनिक रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी स्थापित है, जो ट्रेन की गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।