एआईआईबी की टीम ने एनसीआरटीसी और आरआरटीएस साइट्स का दौरा किया

महानिदेशक श्री रजत मिश्रा नेतृत्व में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के अधिकारियों की एक टीम ने 09 दिसंबर 2022 को एनसीआरटीसी कॉर्पोरेट कार्यालय और दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रमुख स्थलों, आनंद विहार स्टेशन और दुहाई डिपो, का दौरा किया। एमडी श्री विनय कुमार सिंह और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई।
टीम एनसीआरटीसी ने उन्हें कॉरिडोर के लिए की जा रही विभिन्न निर्माण गतिविधियों, कई प्रणालियों और उप-प्रणालियों की स्थापना, इस परिवर्तनकारी गतिशीलता समाधान के कार्यान्वयन और संचालन के लिए अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों और ट्रायल रन के लिए चल रही तैयारियों का अवलोकन दिया।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »