Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

एलटीई नेटवर्क पर ईटीसीएस लेवल 2 सिग्नलिंग का आरआरटीएस पर किया गया सफल परीक्षण

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार सिंह ने हाल ही में एलटीई कम्युनिकेशन नेटवर्क पर यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) लेवल 2 सिग्नलिंग प्रणाली के साथ आरआरटीएस ट्रेनसेट की डायनेमिक टेस्टिंग की शुरूआत की।

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार सिंह ने हाल ही में एलटीई कम्युनिकेशन नेटवर्क पर यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) लेवल 2 सिग्नलिंग प्रणाली के साथ आरआरटीएस ट्रेनसेट की डायनेमिक टेस्टिंग की शुरूआत की। सिग्नलिंग प्रणाली की यह टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूर्ण हुई और ईटीसीएस-2 सिग्नलिंग सिस्टम और आरआरटीएस ट्रेनसेट ने तकनीकी अपेक्षाओं के अनुसार एक दूसरे के साथ ऑपरेट किया। यह डायनेमिक टेस्टिंग दुहाई डिपो में ट्रेन टेस्ट ट्रैक पर की गई जहाँ एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक सभी निदेशकों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरआरटीएस ट्रेनसेट पर सवार थे।

एनसीआरटीसी की टीम और एल्स्टॉम तथा नोकिया के इंजीनियरों को बधाई देते हुए, श्री सिंह ने कहा, “ऐसा विश्व में पहली बार है जब नवीनतम ईटीसीएस लेवल 2 सिग्नलिंग, जिसमें लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) रेडियो पर आधारित ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) प्रदान किया जा रहा है, का कॉम्बिनेशन प्रयोग में लाया जा रहा है। मुझे खुशी है कि तमाम तकनीकी चुनौतियों और कोविड महामारी के कारण उत्पन्न हुई गंभीर सप्लाई-चेन बाधाओं के बावजूद, एनसीआरटीसी ने मेक इन इंडिया दिशानिर्देशों के तहत ईटीसीएस लेवल 2 सिग्नलिंग सिस्टम को सफलतापूर्वक प्राप्त किया और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर लागू किया।“ उन्होंने यह भी कहा कि “यह कदम देश में इसी तरह की प्रणालियों के लिए स्वदेशी क्षमता का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

हाल के पोस्ट

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक

Read More »

एनसीआरटीसी ने एनएनआरएल के साथ किया समझौता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनएनआरएल) के साथ 110 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव सोलर

Read More »

NCRTC स्थापना दिवस 2026

उत्साह, प्रतिभा और एकजुटता से सजे NCRTC स्थापना दिवस समारोह 2026 एवं टैलेंट क्वेस्ट फिनाले ने संगठन की उपलब्धियों और

Read More »

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया और यहां

Read More »