नमो भारत के लिए प्री-कास्ट बैलेस्टलेस ट्रैक (Ballastless Track) का उपयोग किया जा रहा है, जो 180 किमी/घंटा की उच्च डिज़ाइन गति के अनुकूल हैं। इन ट्रैकों का निर्माण भारत में स्वदेशी रूप से किया जा रहा है।
ये ट्रैक उच्च प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं तथा कम रखरखाव की आवश्यकता होती है, जिससे जीवन-चक्र लागत (Life-Cycle Cost) में कमी आती है।