Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे कीप्रबंध निदेशक द्वारा समीक्षाऔरनिरीक्षण

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार सिंह ने दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उनके साथ एनसीआरटीसी के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे। श्री सिंह ने कॉरिडोर के महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार सिंह ने दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उनके साथ एनसीआरटीसी के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे। श्री सिंह ने कॉरिडोर के महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया जिसमें चार कास्टिंग यार्ड, स्टेशन स्थल और जहाँ-जहाँ वायाडक्ट के लिए लॉन्चिंग गैन्ट्री का कार्य चल रहा है, शामिल है। उन्होंने निर्माण के दौरान होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की भी तारीफ़ की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इससे जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

श्री सिंह ने प्रबंधको/ठेकेदारों को यह भी कहा कि अपनी प्राथमिकताओं को चिन्हित करें, महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें और कार्य योजना इस तरह बनाएं कि निर्माण में तेज़ी के साथ-साथ उच्च स्तर की गुणवत्ता भी बनाई रखी जाए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उठाए जा रहें कदमों के भी जायज़ा लिया।

हाल के पोस्ट

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक

Read More »

एनसीआरटीसी ने एनएनआरएल के साथ किया समझौता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनएनआरएल) के साथ 110 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव सोलर

Read More »

NCRTC स्थापना दिवस 2026

उत्साह, प्रतिभा और एकजुटता से सजे NCRTC स्थापना दिवस समारोह 2026 एवं टैलेंट क्वेस्ट फिनाले ने संगठन की उपलब्धियों और

Read More »

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया और यहां

Read More »