प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSDs) का उपयोग प्लेटफॉर्म को ट्रैक से पृथक करने के लिए किया जाता है। ये दरवाजे केवल तभी खुलते हैं जब ट्रेन सही स्थिति में रुकती है।
PSDs के उपयोग से दुर्घटनाओं, ट्रैक पर वस्तुओं के गिरने एवं अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सकता है। ये प्लेटफॉर्म की पूरी लंबाई में समन्वित रूप से संचालित होते हैं तथा ट्रेन के दरवाजों के साथ समकालिक रहते हैं।
प्रत्येक नमो भारत स्टेशन पर PSDs की स्थापना से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि ऊर्जा की भी उल्लेखनीय बचत होती है।
एनसीआरटीसी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘मेक इन इंडिया’ के अंतर्गत PSDs के स्वदेशी निर्माण की पहल भी की है, जिससे देश में मेट्रो, नमो भारत एवं हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के लिए किफायती एवं स्थानीय रूप से निर्मित PSDs की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।