मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार का दौरा

श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, ने श्री विनय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, एनसीआरटीसी के साथ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड का दौरा किया और कार्यान्वयन प्रगति का जायजा लिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार और एनसीआरटीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

 मुख्य सचिव ने कोविड-19 की गंभीर लहरों के बावजूद, परियोजना की गुणवत्ता और समय पर कार्यान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए टीम एनसीआरटीसी की सराहना की। उन्हें अवगत कराया गया कि टीम जून 2025 के निर्धारित लक्ष्य से पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के पूरे कॉरिडोर को लागू कर देगी।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »