Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

मोदीनगर में सामुदायिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन

आरआरटीएस जैसी बड़े पैमाने पर बनने वाली सार्वजनिक परिवहन परियोजना के सुचारू निष्पादन के लिए निरंतर सामुदायिक सहभागिता महत्वपूर्ण है। इस प्रयास में, हाल ही में एनसीआरटीसी द्वारा मोदीनगर में एक और सामुदायिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, फेरीवालों, श्रमिकों और दुकानदारों सहित आस-पास के क्षेत्रों से सभी हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस सत्र के दौरान, एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को आरआरटीएस परियोजना के विभिन्न आयामों, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर की निर्माण योजना, विभिन्न सुरक्षा उपायों और निर्माण के दौरान जनता को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में शामिल लोग न केवल एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ पूरी तरह से चर्चा में लगे हुए थे बल्कि परियोजना से संबंधित बहुमूल्य सुझाव भी दिए। परियोजना के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक लाभों को देखते हुये लोग इस यात्री-केंद्रित परियोजना के कार्यान्वयन के लिए न केवल उत्साहित थे बल्कि उन्होने इसके लिए एनसीआरटीसी को अपना पूरा समर्थन भी दिया।

हाल के पोस्ट

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक

Read More »

एनसीआरटीसी ने एनएनआरएल के साथ किया समझौता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनएनआरएल) के साथ 110 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव सोलर

Read More »

NCRTC स्थापना दिवस 2026

उत्साह, प्रतिभा और एकजुटता से सजे NCRTC स्थापना दिवस समारोह 2026 एवं टैलेंट क्वेस्ट फिनाले ने संगठन की उपलब्धियों और

Read More »

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया और यहां

Read More »