श्री रामेश्वर मीणा 1992 बैच के भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (IRSSE) के अधिकारी हैं। उन्होंने NCRTC बोर्ड में निदेशक सिस्टम्स के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियर श्री मीणा का रेलवे में 30 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है।
उन्होंने रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक (दक्षता एवं अनुसंधान) तथा कार्यकारी निदेशक (सिग्नल) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके अलावा, वे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में ग्रुप जनरल मैनेजर (S&T) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे, केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (CORE) और पश्चिम रेलवे में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।