सुदर्शन 4.3 द्वारा टनल ब्रेकथ्रू

एनसीआरटीसी ने को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्स कॉरिडोर पर गाज़ियाबाद में एक और टनल ब्रेकथ्रू में सफलता हासिल की। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुदर्शन 4.3 ने वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास निर्मित रिट्रीवल शाफ्ट से इस टनल का ब्रेकथ्रू किया।

सुदर्शन 4.3 को आनंद विहार रैपिडएक्स स्टेशन से साहिबाबाद की ओर 2 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण करने के लिए लॉन्च किया गया था। आनंद विहार रैपिडएक्स स्टेशन के उत्तर में निर्मित लॉन्चिंग शाफ्ट से इस टीबीएम ने टनल की खुदाई का कार्य शुरू किया था और महज 11 महीनों से भी कम समय में इसका निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »