Rolling EoI for Empanelment of Advocates for High Courts (Delhi & Allahabad) and District Courts (Delhi, Ghaziabad & Meerut)

Menu

मेन्यू

सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अध्यक्ष श्री शिव दास मीणा का एनसीआरटीसी कार्यालय का दौरा

सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अध्यक्ष श्री शिव दास मीणा ने आज एनसीआरटीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण स्थलों का दौरा किया।

सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अध्यक्ष श्री शिव दास मीणा ने आज एनसीआरटीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण स्थलों का दौरा किया। अन्य निर्माण स्थलों के साथ-साथ सेगमेंट लॉन्चिंग का अवलोकन करने के लिए उन्होंने लॉन्चिंग गैंट्रीज़ (तारिणी 2.1) का भी दौरा किया।

श्री मीणा को भारत की पहली आरआरटीएस की विभिन्न अनूठी विशेषताओं जैसे कि मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) और इसके आने से एनसीआर में रीजनल मोबिलिटी में होने वाले बदलाव के बारे में अवगत करवाया गया। श्री मीणा ने कोविड-19 महामारी जैसे कठिन परिस्थितियों और भारी यातायात वाले क्षेत्र में सुचारू रूप से निर्माण कार्यों के संचालन के लिए फील्ड इंजीनियरों को बधाई दी। उन्होंने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन इस परियोजना के कुशल निष्पादन विशेषकर परियोजना निगरानी और लागत नियंत्रण के क्षेत्र में एनसीआरटीसी की टीम द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे उन्नत तकनीकों की भी सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से निर्माण स्थलों पर और उसके आस-पास प्रदूषण को कम करने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण उपायों जैसे एंटी-स्मॉग गन, वाटर स्प्रिंकलर आदि पर भी ध्यान दिया। उन्होंने साइटों और कास्टिंग यार्ड को व्यवस्थित और साफ रखने के लिए भी एनसीआरटीसी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में वायु प्रदूषण की मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा बनाई गई प्रणालियों को समझने में गहरी रुचि ली।

हाल के पोस्ट

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026

एनसीआरटीसी ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक

Read More »

एनसीआरटीसी ने एनएनआरएल के साथ किया समझौता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनएनआरएल) के साथ 110 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव सोलर

Read More »

NCRTC स्थापना दिवस 2026

उत्साह, प्रतिभा और एकजुटता से सजे NCRTC स्थापना दिवस समारोह 2026 एवं टैलेंट क्वेस्ट फिनाले ने संगठन की उपलब्धियों और

Read More »

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया

माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री अजय टम्टा ने दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया और यहां

Read More »