कारगिल विजय दिवस 2026

Kargil Vijay Diwas 2026

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एनसीआरटीसी ने भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल राजेश त्यागी (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे जो कारगिल युद्ध में 4 जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ युद्ध से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और भारतीय जवानों की शौर्य गाथाएँ सुनाईं।

युवाओं को कारगिल विजय दिवस के महत्व से अवगत कराने के लिए छात्रों के बीच “गार्डिंग द बॉर्डर्स” (देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सैनिक) विषय पर एक चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही युवा बैंड ‘अभिगर्व’ ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति दी और इस कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »