एनसीआरटीसी द्वारा गठित देश के गतिशीलता (मोबिलिटी) क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के फोरम ‘ड्राइवर्स ऑफ चेंज’ ने अपनी 5वीं बैठक गाज़ियाबाद के दुहाई स्थित नमो भारत डिपो के तकनीकी दौरे के साथ आयोजित की।



इस दौरे को ‘बिहाइंड द सीन्स एक्सपीरियंस’ नाम दिया गया, जिसमें फोरम के सदस्यों को नमो भारत और मेरठ मेट्रो के संचालन एवं रखरखाव की भीतरी झलक मिली, जिसमें ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर, सिग्नलिंग रूम, अपरिमित-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मेंटेनेंस वर्कशॉप और ट्रेन ड्राइविंग सिम्युलेटर शामिल थे।