श्री परमजीत सिंह एनसीआरटीसी में निदेशक प्रोजेक्ट्स के रूप में शामिल हुए

1990 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई) अधिकारी श्री परमजीत सिंह एनसीआरटीसी बोर्ड में निदेशक प्रोजेक्ट्स के रूप में शामिल हुए हैं।

श्री सिंह के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और हाईवे इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है। भारतीय रेलवे में 30 से अधिक वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने मुख्य परियोजना प्रबंधक, एमआरवीसी, मुंबई और पश्चिमी रेलवे के मुख्य अभियंता जैसे कई प्रमुख पदों पर कार्य किया। एनसीआरटीसी में शामिल होने से पहले, वे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल), मुंबई में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »