माननीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का दौरा

Visit of Hon'ble MOS for Housing and Urban Affairs Shri Tokhan Sahu

माननीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने आरआरटीएस परियोजना का दौरा करते हुए तेज़ रफ्तार नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उनके साथ मौजूद रहे।

इस यात्रा की शुरुआत एनसीआरटीसी के मुख्यालय गति शक्ति भवन,आईएनए दिल्ली से हुई, जहां श्री साहू जी को एनसीआरटीसी की ओर से दिल्ली से मेरठ आरआरटीएस के कार्यान्वयन की प्रगति व परियोजना की अन्य विशेषताओं को प्रेजेंटेशन के जरिए दिखाया गया। इसके बाद वह साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन पर कार्यरत महिला स्टेशन कंट्रोलर व अन्य स्टाफ से नमो भारत ट्रेन यात्रा को सुगम बनाने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। इसी श्रृंखला में, उन्होंने दुहाई डिपो की वर्कशॉप और इंस्पेक्शन-बे-लाइन (आईबीएल) को देखा।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »