एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने ‘लॉन्च किया ‘आकांक्षाओं के पंख’ अभियान

MD NCRTC launches the campaign ‘Aakankshaon Ke Pankh’

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, श्री शलभ गोयल ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर लैंगिक समानता और संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान, ‘आकांक्षाओं के पंख’ का शुभारंभ किया। यह अभियान भारत सरकार के ‘निर्भया फंड’ के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना, यात्रियों को इस विषय में जागरूक करना तथा नमो भारत में सुरक्षित यात्रा परिवेश सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी देना है। इस अवसर पर निर्भया के माता-पिता, श्रीमती आशा देवी और श्री बद्रीनाथ सिंह, वरिष्ठ महिला पत्रकार और मोटिवेशनल स्पीकर, सुश्री ऋचा अनिरुद्ध विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा एनसीआरटीसी की निदेशक (वित्त), श्रीमती नमिता मेहरोत्रा और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं हितधारक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हाल के पोस्ट

एनसीआरटीसी ने आयोजित किया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर, एनसीआरटीसी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत अपने कार्यालयों और कार्यस्थलों पर स्वच्छता

Read More »