NCRTC ने भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रेल प्रणाली का अनुभव कराने के लिए सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर IIT दिल्ली व अन्य संस्थानों के छात्रों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।






कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन, स्टेशन संचालन, AI-आधारित सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और महिला सुरक्षा उपायों (विशेष महिला कोच और महिला कर्मचारियों की भूमिका) को समझा। इसके अलावा, गाइडेड स्टेशन टूर, NCRTC टीम के साथ बातचीत और नमो भारत ट्रेन राइड के जरिए प्रतिभागियों को आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।