राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनआईआरएल एनसीआरटीसी रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनएनआरएल) के साथ 110 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए एक बिजली खरीद समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संयंत्र की स्थापना एनएनआरएल द्वारा की जाएगी।


यह समझौता एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल, एनआईआरएल के निदेशक (वित्त) एवं सीएमडी डॉ. प्रसन्न कुमार आचार्य, एनसीआरटीसी की निदेशक (वित्त) सुश्री नमिता मेहरोत्रा, एनसीआरटीसी के निदेशक (इलेक्ट्रिकल एवं रोलिंग स्टॉक) श्री महेंद्र कुमार और एनसीआरटीसी तथा एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।