एनसीआरटीसी (NCRTC) ने डॉ. के. एन. मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मोदीनगर में एक स्टूडेंट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ‘नमो भारत’ की सुविधाओं, निर्बाध रीजनल कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा अनुभव से अवगत कराया गया, साथ ही उन्हें अपने दैनिक आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन चुनने के लिए प्रेरित किया गया।


