एनसीआरटीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सामान्य ज्ञान, निबंध, त्वरित भाषण, अनुवाद, टिप्पणी लेखन और काव्य पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।







हिंदी पखवाड़े के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और साथ ही एक शानदार कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।