
स्पीड
परियोजना निगरानी SPEED एक क्लाउड-आधारित, उन्नत, मजबूत, विश्वसनीय एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लेटफॉर्म है, जिसे एनसीआरटीसी द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है। यह JavaScript, PHP आदि जैसी आधुनिक तकनीकी संरचनाओं पर आधारित है। यह एक परियोजना प्रबंधन एवं निगरानी उपकरण है, जिसका उपयोग परियोजना के प्री-कंस्ट्रक्शन एवं कंस्ट्रक्शन चरणों की गतिविधियों की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए किया जाता है। SPEED डैशबोर्ड के माध्यम से समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती हैं, जो परियोजना की स्थिति, उपलब्धियों एवं प्रमुख संकेतकों को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। स्पीड (SPEED – Project Monitoring Tool) SPEED डैशबोर्ड विभिन्न सेक्शनों में निर्माण कार्य की वास्तविक प्रगति, कार्य में देरी/अंतराल तथा आवश्यक कार्य क्षेत्रों को प्रदर्शित करता है, जिससे संबंधित विभाग एवं परियोजना प्राधिकरण को समयबद्ध कार्यान्वयन में सहायता मिलती है। यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को उनकी भूमिका एवं अधिकारों (Roles & Privileges) के आधार पर विभिन्न कस्टमाइज्ड विकल्प प्रदान करता है। साथ ही, यह हितधारकों के साथ सभी प्रकार के पत्राचार एवं बैठक कार्यवृत्त (Minutes of Meetings) को स्वचालित रूप से रिकॉर्ड करता है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता समाप्त होती है।








